पे मैनेजर से सम्बंधित सामान्य प्रश्न उत्तर ( 51 से 60 )

पे मैनेजर से सम्बंधित कुछ सामान्य सवाल जवाब नीचे दिए जा रहे है ! ये सभी प्रश्न उत्तर सिर्फ आपकी सहायता मात्र के लिए है ! इनके प्रकाशन में पूर्ण सावधानी बरती गयी है ! फिर भी विभागीय सुचना और नियमो को ही अधिकारिक माना जाये !


प्रश्न 51- मुझे पीईईओ स्कूल के प्रीपेमैनेजर से अगले स्कूल के प्रीपेमैनेजर पर एक अध्यापक की आई डी ट्रांसफर करनी है। मुझे क्या करना होगा ?

उत्तर:- इसके लिए आपको अपने CBEO ऑफिस में उस कार्मिक की आई डी ट्रांसफर करनी होगी।


वहाँ से next CBEO ऑफिस ;में आई डी ट्रांसफर होगी और वह CBEO आफिस अपने sub ddo को ट्रांसफर करेगा।


PEEO> CBEO> Next CBEO> Sub DDO


प्रश्न 52- मुझे पीईईओ स्कूल के पेमेनेजर से अगले स्कूल के पेमेनेजर पर एक अध्यापक की आई डी ट्रांसफर करनी है। मुझे क्या करना होगा ?


उत्तर:- इसके लिए आपको सीधे ही अपने स्तर पर अपने DDO लॉगिन द्वारा पे मेनेजर से उस कार्मिक की आई डी next PEEO के DDO कोड की जानकारी करके पेमेनेजर पर ट्रांसफर करनी होगी।


PEEO> Next PEEO


प्रश्न 53- मुझे पीईईओ स्कूल के प्रीपेमैनेजर से अगले स्कूल के पेमेनेजर पर एक अध्यापक की आई डी ट्रांसफर करनी है। मुझे क्या करना होगा ?


उत्तर:- इसके लिए आपको अपने CBEO आफिस में उस कार्मिक की आई डी ट्रांसफर करनी होगी।


वहाँ से CBEO आफिस next PEEO के ddo कोड पर आई डी ट्रांसफर करेगा।


PEEO> CBEO> Next PEEO



प्रश्न 54- स्थानांतरित कार्मिक की आई डी ट्रांसफर करते समय क्या ध्यान रखना पड़ता है ?

उत्तर- कार्मिक की आई डी स्थानान्तरण करने से पहले यह देखे कि उसका वेतन तो स्टॉप नही है। अगर stop कर रखा है तो उसे रिलीज करे।


द्वितीय बात जो याद रखने योग्य है- क्या पूर्व बिल के TV नम्बर जारी हो चुके है।



तृतीय बात- ऐसा कोई बिल तो नही है जिसमें स्थानांतरित कार्मिक का नाम है और बिल पूर्ण प्रक्रिया से गुजर गया और पास नही हुआ। ऐसी स्थिति में आई डी ट्रांसफर नही होगी।


चतुर्थ बात जो विशेष ध्यान रखे- जब आप ddo भरेंगे और सर्च करेंगे तो यह जांच ले कि आप जहां पर आई डी स्थानांतरित कर रहे है वह आफिस/ स्कूल सर्च करने पर सही है या नही। अगर सर्च पर स्कूल सही नही बता रहा है तो ddo कोड सही नही है और आई डी ट्रांसफर नही करनी है।



प्रश्न 55- क्या मौखिक आधार पर स्थानांतरित कार्मिक की पेमेनेजर आई डी ट्रांसफर कर दे ?


उत्तर- नही आप बिल्कुल गलत कर रहे है। सबसे पहले  no dues की प्रक्रिया पूरी कर लेवे ।


तत्पश्चात स्वयं का नाम, पिता का नाम, एम्प्लाई आई डी नम्बर, कार्यमुक्त दिनांक और स्थानांतरित स्कूल/ आफिस के ddo कोड के साथ ही स्कूल/ आफिस का पूरा नाम लिखवाया जाए ताकि आई डी ट्रांसफर करते वक्त मिलान हो सके।



प्रश्न 56- पेमेनेजर आई डी ट्रांसफर करते समय Current office/Name के नीचे अंकित User transfer का क्या उपयोग है ?


उत्तर- User Transfer में दो विकल्प दिए गए है।

Pri-Paymanager
Paymanager

जो कार्मिक स्थानांतरित होकर जा रहा है उसका वेतन प्रिपेमेनेजर से बनेगा या पेमेनेजर से बनेगा। उसके आधार पर दोनों में से एक का चयन करना होता है 




प्रश्न 57- auto bill नम्बर का क्या उपयोग है ? मार्गदर्शन देवे।


उत्तर- बिल एलोकेशन करते वक्त auto करने से अधिक बिलो के बिल नम्बर एक साथ आवंटित हो जाते है जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होती है। यह सुविधा अधिक बिल नम्बर आवंटन के वक्त सुविधाजनक है।


प्रश्न 58-एक कार्मिक के पांच हजार रिकवरी के ज्यादा कट गये हैं। अब इसका क्या समाधान हैं ?


उत्तर- अंतर स्टेटमेंट के आधार पर salary arrear बनाकर भुगतान करे।

प्रश्न 59- एक कार्मिक का 2 दिन का nps कटौती करनी है। add डिडक्शन में अमाउंट नही ले रहा है सैलरी पार्शियल पेमेंट से बनाई है। क्या करना होगा ?


उत्तर- Add deduction में जाकर नही करे। partial payment में जाकर डिडक्शन कर दे तो कटौती हो जाएगी।



प्रश्न 60- एक अध्यापक की नई नियुक्ति हुई है। आई डी नम्बर जारी हो चुके है लेकिन PRAN नम्बर जारी नही हुए। क्या बिना NPS वेतन आहरित किया जा सकता है ?


उत्तर- बिना NPS कटौती के वेतन नही बनेगा।
#paymanager पे मैनेजर बिल वेतन सैलरी स्लिप salary slip bill ga55 download how pripaymanager