पे मैनेजर से सम्बंधित सामान्य प्रश्न उत्तर ( 21 से 30 )

पे मैनेजर से सम्बंधित कुछ सामान्य सवाल जवाब निचे दिए जा रहे है ! ये सभी प्रश्न उत्तर सिर्फ आपकी सहायता मात्र  के लिए है ! इनके प्रकाशन में पूर्ण सावधानी बरती गयी है ! फिर भी विभागीय सुचना और नियमो को ही अधिकारिक माना जाये !



प्रश्न 21- मुझे पेमेनेजर से मेरी खुद की पे स्लिप निकालनी है। मुझे क्या करना होगा।
उत्तर- इसके लिए आपको पेमेनेजर साइट पर जाकर user name में Employee ID डालनी होगी। आपके द्वारा बनाये गए पासवर्ड (last four digit of salary account number) डालने होंगे फिर captcha डालकर लॉगिन करने पर आपके सामने GA-55 और पेस्लिप के अलावा और भी विकल्प होंगे। आप प्रिंट ले सकते है।

प्रश्न 22- मैं मेरे पेमेनेजर के पासवर्ड भूल गया हूँ। क्या करूँ।
उत्तर- आपको घबराने की जरूरत नही है। पेमेनेजर साइट खोलने पर login के नीचे आपको forgot password का फंक्शन नजर आएगा आप उसे क्लिक करे और जो आवश्यक सूचना भरनी हो वह भरदे और पासवर्ड पुनः रिसेट कर ले।

प्रश्न 23- मैं 15 दिन समर्पित के बिल बना रहा हूँ। select order number में क्या fill up करूँ ?
उत्तर- आप सेलेक्ट आर्डर नम्बर में pay comm 7  9 per/7/9.00/44 फीड करे।

प्रश्न 24- मैं आज की डेट में वेतन बिल बनाना चाह रहा हूँ लेकिन आज की डेट ही नही ले रहा है। मुझे क्या करना चाहिए ?
उत्तर- अगर पेमेनेजर पर कोई बिल बनाते वक्त आज की डेट न ले तो एक बार पुनः पिछली डेट करके वापस आज की डेट डाल देवे आपकी समस्या हल हो जाएगी।

प्रश्न 25- Delate pending bills का क्या उपयोग है ?
उत्तर- कभी कभी बिल तो बन जाते है ट्रेजरी भी फारवर्ड हो जाते है लेकिन ट्रेजरी भेजना भूल जाते है तो वह बिल pending bill दिखने लगता है। मुख्य समस्या तब आती है जब किसी कार्मिक का स्थानान्तरण हो जाए और आई डी ट्रांसफर करनी हो तो उस वक़्त बिल pending रहने से सिस्टम आई डी को ट्रांसफर नहीं करेगा।

प्रश्न -26 मुझे सभी ग्रुप में DA की रेट 9% एक साथ करनी है। क्या यह सम्भव है ?
उत्तर- जी हाँ, बिल्कुल सम्भव है। आप DA rate update में जाकर पे कमीशन और select order number अपडेट करे। ऐसा करने से सभी ग्रुप में DA अपडेट हो जाएगा।

प्रश्न 27- FVC बिलो के आउटर और इनर कैसे निकालते है ?
उत्तर- इसके लिए आप reports> other bill report>  में जाकर advice inner और outer report प्रिंट कर ले।

प्रश्न 28- Pay Register Detail का क्या सदुपयोग है ?
उत्तर- यह सभी कार्मिको का groupwise ऑनलाइन पे पोस्टिंग रजिस्टर है। इसमें कार्मिक के वेतन, भत्ते और कटौतियों का विवरण TV नम्बर सहित होता है।
एक विशेष बात  इसमें किसी एक कार्मिक का पे रजिस्टर निकालना हो तो किसी भी ग्रुप का चयन करने पर उस कार्मिक का नाम show हो जाता है।

प्रश्न 29- मुझे एक कार्मिक को पे स्लिप देनी है। कौनसे फंक्शन में जाना है ?
उत्तर- इसके आप निम्न function काम मे लेवे।
Reports> employee details> pay slip billwise

प्रश्न 30- मेरी स्कूल में एक कार्मिक की पेमेनेजर आई स्थानांतरित होकर आई है। उसे कैसे accept करूँ ?
उत्तर- आपको authorization> accept transferred employee में जाकर सावधानीपूर्वक समस्त पूर्ति करके accept कर लीजिए।